जनसंख्या: भारत चीन से निकला आगे, भारत में चीन से 30 लाख लोग अधिक

Spread the love

न्यूयार्क 19 अप्रैल
भारत दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड   की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। वहीं चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।  साल की शुरूआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड   के नए आंकड़ों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In अन्तर्राष्ट्रीय
Comments are closed.