इस अभिनेता पर चाकू से हमला, रात 2 बजे घर में घुसे लुटेरों ने किए 6 वार

Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर अटैक हुआ है। लुटेरों ने अभिनेता के मुंबई में स्थित घर पर घुसकर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया है। सैफ अली खान के शरीर पर 6 बार वार किया गया है। एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मुंबई पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हमला किसने और क्यों किया। मुंबई पुलिस की एक टीम जांच के लिए उनके घर पर पहुंच गई है। सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। सैफ अली खान ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में शख्स ने सैफ अली खन पर ही अटैक कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान उसने सैफ पर चाकू से 6 बार वार किया। सूत्रों के मुताबिक एक्टर सैफ अली खान को एक घाव गर्दन पर है और एक रीढ़ के पास है. रीढ़ के पास वाला जख्म थोड़ा गहरा है। सैफ के घर की नौकरानी भी घायल है। हालांकि, नौकरानी को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि उनके घर में एक डक्ट है, जो बेडरूम के अंदर जाकर खुलती है। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि लुटेरे इस डक्ट से ही अंदर घुसे होंगे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.