बालिका संरक्षण गृह में 7 लड़कियां निकलीं गर्भवती

7 girls came out pregnant in the girl child care home
Spread the love

नई दिल्ली। राज्य सरकार द्वारा संचालित बालिका संरक्षण गृह में रहने वाली 57 लड़कियों में से सात गर्भवती पाये जाने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले का है। इन लड़कियों में से एक लड़की एचआईवी से भी ग्रसित बताई जा रही है. यह खबर उजागर होने के बाद स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक इसके बाद कानपुर जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि शेल्टर होम की 7 लड़कियां गर्भवती हैं, जिसमें से 5 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव भी पाई गई हैं। हालांकि, उनका कहना है कि यह लड़कियां शेल्टर होम में लाए जाने से पहले ही गर्भवती थीं।
3 लड़कियों का उपचार एक निजी अस्पताल में जारी
जिलाधिकारी ने कहा कि इन लड़कियों को आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर की बाल कल्याण समितियों द्वारा यहां भेजा गया था। यह सभी लड़कियां बालिका संरक्षण गृह में लाए जाने के पहले से गर्भवती थीं। संक्रमित पाई गई 2 लड़कियों का इलाज लाला लाजपत राय अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं अन्य 3 लड़कियों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply