


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के मायापुरी इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। यह आग मायापुरी के फेज -2 में एक फैक्ट्री में लगी है। जबकि घटना की सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 17 गाडिय़ां, दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं। यही नहीं, फैक्ट्री में भीषण आग लगने की वजह से धूल का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भीषण है। राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में गुरुवार सुबह भीषण आग की घटना से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही यहां दमकल की 12 गाडिय़ां पहुंच गई, हालांकि आग इतनी ज्यादा थी कि तुरंत पांच अन्य गाडिय़ों को भी पहुंचा गया। फिलहाल आग को काबू करने में टीम जुटी हुई है। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस समय दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।