


नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को कोरोना हो गया। दोनों को दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने सिंधिया और उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि कर दी है। हालांकि दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है। गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद कल ही दोनों का कोरोना टेस्ट कराया गया था। उसके बाद आज आई रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है।