काबुल से भारत लौटे 78 में से 16 लोग कोरोना संक्रमित

Corona infected 16 out of 78 people who returned to India from Kabul
Spread the love

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से भारत अपने देशवासियों को बाहर निकालने का काम तेजी से कर रहा है। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि मंगलवार को काबुल से वापस भारत लाए गए 78 नागरिकों में से 16 नागरिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। खास बात यह है कि इनमें वो 3 सिख भी शामिल हैं, जो अफगानिस्तान के गुरुद्वारों से गुरु ग्रंथ साहिब लेकर आए थे। वहीं केंद्रीय हरदीप सिंह पुरी भी इन लोगों के संपर्क में आए थे। जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित पाए गए इन लोगों में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से भारत लाए जाने के बाद इन 78 लोगों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया था, जिसमें 16 लोग संक्रमित पाए गए। बता दें कि 15 अगस्त को काबुल पर तालिबानी लड़ाकों ने कब्जा जमा लिया था, जिसके बाद जिसके बाद 16 अगस्त से ही वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि अफगानिस्तान से लोगों को सुरक्षित लाने के अभियान का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा सताए हुए अल्पसंख्यकों की मदद करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद अब तक 626 लोगों को भारत लाया गया है। इसमें 228 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारत लाए गए लोगों में 77 अफगान सिख भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय के लोगों ने इस मुश्किल समय में उन्हें आसरा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत माता का आभार जताया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.