


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने मंगलवार को दिवाली बोनस का एलान किया। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने एक आदेश में अर्धसैनिक बलों सहित ग्रुप सी और नॉन-गजेटेड ग्रुप बी रैंक के अधिकारियों के लिए 7000 रुपये की अधिकतम सीमा के साथ दिवाली बोनस को मंजूरी दे दी है। बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने ग्रुप बी (गैर राजपत्रित) और ग्रुप सी कर्मचारियों के लिए 30 दिन के बोनस का ऐलान किया है। सभी कर्मचारियों को 7000 रुपये तक का बोनस मिलेगा। इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 28 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।