लॉकडाउन5.0 की अटकलों को किया गृहमंत्रालय ने खारिज

Someone will get a discount and ban on it, Rajasthan government's new guideline released
Spread the love

नई दिल्ली। 31 मई के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन जारी रहने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही है। इसी बीच लॉकडाउन 5 को लेकर दावों और कयासों को केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया है। लॉकडाउन 5 की खबर को गृहमंत्रालय ने गलत ठहराते हुए कहा है कि इसमें किए गए सभी दावे केवल कयास हैं। इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि पीएम मोदी ‘मन की बातÓ में लॉकडाउन 5.0 पर चर्चा कर सकते हैं। इस बार देश के ज्यादातर हिस्सों में पाबंदियों में छूट मिलने की संभावना है। लॉकडाउन 5.0 में 11 शहरों पर ज्यादा जोर रहेगा। इनमें दिल्ली, मुंबई, ठाणे, बेंगलुरु, पुणे, इंदौर, चेन्नई, जयपुर, सूरत, कोलकाता और अहमदाबाद शामिल है। वहीं लॉकडाउन 5.0 में धार्मिक स्थल खोलने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके साथ कंटेनमेंट जोन को छोड़कर जिम खोलने की मंजूरी भी मिल सकती है। लेकिन गृहमंत्रालय के जारी बयान के बाद अब इन कयासों पर विराम लग गया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply