मुख्यमंत्री कल करने जा रहे हैं दूसरी शादी

Spread the love

नई दिल्ली। पंजाब के सीएम भगवंत मान कल दूसरी शादी करने जा रहे हैं। यह शादी चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में होगी। उनकी शादी डॉ. गुरप्रीत कौर से होगी। भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे। दरअसल, भगवंत मान की पहली पत्नी उनके राजनीति में आने से खुश नहीं थी। मान पहले पंजाब पीपुल्स पार्टी से चुनाव लड़े थे। हालांकि वह चुनाव हार गए। हालांकि इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तो परिवार में विवाद हो गया। जिस वजह से 2015 में उनका तलाक हो गया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.