वैष्णो देवी में भगदड़, 13 लोगों की मौत

Spread the love

जम्मू। जम्मू कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में शनिवार रात करीब ढाई बजे भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए दौडऩे लगे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के 8 लोगों की पहचान हो गई है। हादसे के कारणों की जांच के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दर्शन करके लौट रहे थे। रात करीब ढाई से पौने तीन बजे का समय होगा। दर्शन करने जाने वाले और दर्शन करके वापस आने वाले सभी लोगों की भीड़ चेक पोस्ट 3 के नजदीक जमा हो गई। अब यहां से न ही आने का रास्ता बचा और न ही जाने का रास्ता बचा था। बताया जाता है कि भगदड़ का यह सिलसिला लगभग 15 मिनट तक जारी रहा।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.