सड़क हादसे में इस मशहूर गायकर की मौत

Car and tractor collided, child killed, 2 injured
Spread the love

अमृतसर। पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ। जानकारी के अनुसार दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। दिलजान की मौके पर ही मौत हो गई। थाना जंडियाला गुरु पुलिस ने सूचना मिलते ही कार से दिलजान को निकाल कर एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है। दिलजान की पत्नी व बेटी विदेश में हैं। उन्हें जानकरी दे दी गई है। वे पांच अप्रैल को अमृतसर पहुंचेंगे। पुलिस ने दिलजान के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उनका पोस्टमार्टम उनकी पत्नी के आने के बाद ही किया जाएगा।   पुलिस थाना जंडियाला गुरु के अनुसार, दिलजान अपनी महिंद्रा केयूवी 100 गाड़ी (पीबी 08 डीएच 3665) में अमृतसर से करतारपुर जा रहे थे। जंडियाला गुरु थाना के एएसआई दुर्लभ दर्शन सिंह ने बताया कि दिलजान गाड़ी में अकेले थे। दिलजान की मौत का समाचार मिलते ही घटनास्थल पर कई कलाकार मौके पर पहुंच गए थे।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कैप्टन ने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं। शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है। दिलजान के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।  पंजाबी गायिका कौर बी ने भी दिलजान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा।

दो अप्रैल को नया गीत होना था रिलीज
दिलजान का जन्म करतारपुर (नजदीक जालंधर) में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूर्ण शाहकोटी ने दिलजान को संगीत सिखाया। दिलजान रियलिटी शो ‘आवाज पंजाब दी’ में भी भाग ले चुके थे। पटियाला घराने से जुड़े दिलजान पाकिस्तानी रियल्टी शो ‘सुर क्षेत्र’ में भी प्रतिभागी रहे चुके हैं। वह इस प्रतियोगिता के ओवरऑल रनरअप थे। दिलजान का नया गीत 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। इसी के चलते वह अमृतसर गए थे। पंजाबी गीतकार सचिन आहूजा ने दिलजान की मौत पर शोक जताया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply