


चंडीगढ़। हरियाणा में भाजपा विधायक दल की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को नया नेता चुना गया है। भाजपा विधायक दल की मीटिंग में नायब सैनी को नेता चुना गया। भाजपा विधायक दल की बैठक हरियाणा में भाजपा और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूटने और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद हुई थी। नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं। मनोहर लाल के करीबी हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें हरियाणा में भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था। सैनी सरकार बनाने का दावा करने राजभवन पहुंचे। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण शाम 5 बजे होगा। इस बीच जेजेपी लीडर दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में अपने विधायकों को बुलाया है। 5 विधायक नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा के संपर्क में हैं।