कर्नाटक विधानसभा चुनाव: रुझानों के मुताबिक कांग्रेस स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है आगे

Spread the love

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 130, भाजपा 66, जेडीएस 22 और अन्य 6 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस बहुमत 113 के आंकड़े से 17 सीट ज्यादा। कांग्रेस को 42.8 प्रतिशत, भाजपा को 36.1 प्रतिशत और जेडीएस को 13.2  प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं।  सूत्रों के मुताबिक रुझानों को देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। राहुल गांधी भी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंच सकते हैं।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय
Comments are closed.