सालगिरह पर विश नहीं किया तो पत्नी ने लगाई फांसी

A young man hanged from the noose
Spread the love

नई दिल्ली। शादी की सालगिरह पर पति द्वारा पत्नी को मुबारकबाद नहीं देने पर पत्नी के फांसी के लगाने का मामला सामने आ रहा है। जानकारी में रहे कि शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क क्षेत्र में शादी की सालगिरह पर एक युवक ने अपनी पत्नी को मुबारकबाद नहीं दी। इससे खफा होकर शादी की सालगिरह वाले दिन ही फांसी के फंदे पर झूल गई। मृतका की शिनाख्त आकांक्षा (27) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं आकांक्षा के मायके वालों ने दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस के अलावा क्षेत्रीय एसडीएम भी मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आकांक्षा परिवार के साथ नत्थू कॉलोनी इलाके में रहती थी। आकांक्षा सरकारी स्कूल में टीचर थी, वहीं पति अंकित एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट की नौकरी करता है। 11 मई 2018 को दोनों की शादी हुई थी। क्षेत्र में ही रहने वाली आकांक्षा की मां संतोष देवी ने बताया कि सोमवार शाम को ससुराल वालों ने उन्हें सूचना दी गई कि आप फौरन घर आ जाएं, आकांक्षा आपसे कुछ बात करना चाहती है। घर पहुंचने पर उसकी मौत की खबर मिली। ससुराल वालों ने बताया कि आकांक्षा ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को अंकित ने बताया कि सोमवार को उनकी शादी की सालगिरह थी, वह पत्नी को मुबारकबाद देना भूल गया। इस बात से खफा होकर आकांक्षा ने यह कदम उठा लिया। वहीं आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता था।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *