आपका व्हाट्सअप अकाउंट हो जाएगा डिलीट, अगर नहीं मानीं नई शर्तें

delete
Spread the love

नई दिल्ली। पॉप्युलर सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सअप जल्द ही अपनी टर्म्स व प्राइवेसी पॉलिसी को अपडेट करने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियमों को स्वीकार न करने पर यूजर्स को अपने अकाउंट से हाथ धोना पड़ सकता है। रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी आने वाले साल यानी 2021 में नए प्राइवेसी नियम लाएगी जो 8 फरवरी के बाद लागू हो सकते हैं। व्हाट्सएप से जुड़ी जानकारी रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने नए नियम और गोपनीयता नीति अपडेट से जुड़ा स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें साफ तौर पर लिखा है यूजर्स को या तो नए नियमों का एक्सेप्ट करना होगा, या फिर अकाउंट delete हो जाएगा। खुद कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि नई पॉलिसी के लिए सभी को सहमत होना होगा, नहीं तो अकाउंट का एक्सेस चला जाएगा।
पॉलिसी में क्या होंगे बदलाव
एक अन्य स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि नया पॉलिसी अपडेट व्हाट्सएप की सर्विस और डेटा प्रोसेस के तरीके से जुड़ा होगा। इसमें यह भी बताया जाएगा कि बिजनेस किस तरह व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपनी चैट्स को स्टोर और मैनेज करने के लिए कर सकते हैं। इसके ठीक नीचे एक डिस्क्लेमर भी लिखा है जिसमें बताया गया है कि नए नियम 8 फरवरी, 2021 से प्रभावी होंगे। इसमें आगे लिखा है, ‘इस तारीख के बाद, आपको व्हाट्सएप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए नई शर्तों को स्वीकार करना होगा या आप हमेशा के लिए अपना अकाउंट डिलीट कर सकते हैं। WABetaInfo ने यह भी बताया कि इस तारीख में बदलाव भी हो सकता है और अपडेटेड सर्विस टर्म्स की घोषणा आने वाले हफ्तों में कभी भी की जा सकती है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राष्ट्रीय

Leave a Reply