


जयपुर। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार दूसरी कार से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि गाडिय़ों के परखच्चे उड़ गए तथा एक जने की दर्दनाक मौत हो गई तथा 11 जने घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के रेनवाल में हुआ। जहां बीती देर रात को रफ्तार से चल रही कारों में टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने लाकर खड़ा कर लिया। साथ ही घायलों को जयपुर और चैमू के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जांच कर रही रेनवाल पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के बडी डूंगरी इलाके में यह घटना हुई। तीन लग्जरी कारों में सवार करीब बारह लोग एक शादी समारोह मेंं शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे वाहन ने अचानक गति कुछ धीमी कर ली। जिसके चलते पीछे चल रहे दोनो वाहन उससे जा टकराए। हादसे में अमरसर निवासी सुरेन्द्र कुमार की मौत होना सामने आया है। ग्यारह अन्य लोग घायल हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।