कौन बनेगा करोड़पति में छाए सीएम अशोक गहलोत, महानायक अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा यह सवाल

CM Ashok Gehlot, who became a millionaire
Spread the love

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान के साथ पूरे देश में छाए हुए हैं। यही कारण है कि मशहूर शो कौन बनेगा करोड़पति में भी सीएम गहलोत से रिलेटेड प्रश्न पूछा गया है। दरअसर महानायक अमिताभ बच्चने यूपी के रिमोट गांव के कंटेस्टेंट को सीएम गहलोत की फोटो दिखाई और चार मुख्यमंत्रियों के नाम दिए। कंटेस्टेंट ने तुरंत सही जवाब देते हुए सीएम गहलोत को पहचान लिया। आपको बता दें कि रिमोट गांव आधुनिकताओं से दूर है इसके बावजूद भी सीएम गहलोत यहां मशहूर है। यही कारण है कि कंटेस्टेंट ने तुरंत सवाल का बिल्कुल ठीक जवाब दिया। तीन बार राजस्थान की कमान संभालने वाले सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोकप्रियता के फिल्म अभिनेता भी कायल है। अपनी गांधी वादी और जादूगरी छवि से पहचान रखने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फिल्म इंडस्ट्री भी बड़े गर्व से नाम लिया जा रहा है। बता दें कि पिछले वर्ष भी फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति शो में बाड़मेर जिले की निवासी रूमा देवी से जब ये सवाल पूछा गया की राजनीति में आने से पहले वो कौनसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने अपने पिता के साथ जादूगरी का काम सीखा था। इस सवाल का सटीक जवाब देकर रूमा देवी ने ना केवल गर्व महसूस किया बल्कि कौन बनेगा करोड़पति के इस शो से 6 लाख 40 हजार रुपए भी जीत लिए। इसी साल 8 मार्च को राष्ट्रपति ने रूमा को नारी शक्ति पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया था।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply