राजस्थान के कांग्रेसी इस दिन रहेंगे एकदम चुप

Spread the love

जयपुर। जुलाई का दिन राजस्थान कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन पूरे राजस्थान में कांग्रेसीजन रहेंगे मौन। करीब साढ़े सात घंटे तक एक दूसरे से कुछ भी बात नहीं करेंगे। वजह है कि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक दिन का मौन सत्याग्रह करेगी। यह मौन सत्याग्रह राजस्थान कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के मामले में करेगी। कांग्रेस एक ट्रम्प कार्ड खेल रही है। वह जनता के बीच जाकर सहानुभूति लेने की कोशिश करेगी।भाजपा पर बरसे कांग्रेसी नेता कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उद्योगपति अडानी के संबंधों और भारतीय जनता पार्टी की केंद सरकार की क्रोनी-कैपिटलिज्म की नीति को लेकर कई सवाल विभिन्न मंचोंसे पूछे गए थे। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि उससे बौखला कर भाजपा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र रचकर द्वेषपूर्ण कार्रवाई करते हुए संसद की सदस्यता रद्द करवादी गई।प्रदेश स्तरीय च्मौन सत्याग्रहज् होगा राहुल गांधी की निडर और समझौता विहीन राजनीति के समर्थन में उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी 12जुलाई 2023 को सुबह 10.00 से शाम 5.30 बजे तक शहीद स्मारक, गर्वमेंट हॉस्टल चौराहा, जयपुर पर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय च्मौन सत्याग्रहज् आयोजित करेगी।सीएम सहित सभी दिग्गज कांग्रेस नेता होंगे शामिलराजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि च्मौन सत्याग्रहज् में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश सीएम अशोक गहलोत सहित सभी मंत्री, विधायक, विधायक प्रत्याशी, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Jaipur
Comments are closed.