


भरतपुर। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस अधीक्षक का गनमैन कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप सा मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर एसपी हैदरअली जैदी का गनमैन सांस की समस्या के चलते ईसीएचएस जयपुर में भर्ती हुआ था। जहां कोरोना की जांच में पॉजिटिव निकला। उसके बाद गनमैन को महात्मा गांधी अस्पताल भर्ती किया गया। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव गनमैन सात दिन पहले ड्यूटी पर था। सूचना मिलने के बाद एसपी हैदरअली जैदी ने खुद को होम क्वारेंटाइन किया है।