गाडिय़ों की जबरदस्त भिड़ंत, 5 लोगों की मौत, छह जने घायल

Spread the love

जयपुर। राजधानी जयपुर के निकटवर्ती जमवारामगढ़ में दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दोपहर भीषण सडक़ हादसा हो गया। दो एसयूवी गाडिय़ों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आंधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया।
पुलिस के मुताबिक हादसा मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर डागरवाड़ा के पास हुआ। जहां ओवरटेक करने के चक्कर में दो एसयूवी गाडय़िों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो और एक घायल ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं, बाकी 6 घायलों को एंबुलेंस की मदद से जयपुर ले जाया गया है। सभी घायलों का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। आमने-सामने की भिड़ंत के कारण दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों में सवार घायल भी बुरी तरह फंस गए। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वहीं, पुलिस को शवों को निकालने में भी काफी परेशानी हुई। आंधी थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। वहीं, घायलों गो निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सडक़ के दोनों ओर एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई। जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सडक़ किनारे किया। इसके बाद यातायात फिर से शुरू हुआ।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान
Comments are closed.