गहलोत सरकार रोज देगी 2.75 लाख के इनाम:सरकारी योजनाओं पर आज से शुरू होगा वीडियो कॉन्टेस्ट

Spread the love

जयपुर। गहलोत सरकार अब योजनाओं के कॉन्टेस्ट करवा कर जनता को इनाम बांटेगी। वीडियो कॉन्स्टेस्ट के जरिए रोज 2.75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार बांटने की शुरुआत आज से की जा रही है। सीएम अशोक गहलोत ने आज इसकी शुरुआत कर दी है। एक महीने तक रोज इनाम बांटे जाएंगे। चुनावी साल में जनता के बीच योजनाओं के प्रचार करने के इस तरीके का सरकार ने पहले सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया है।वीडियो सोशल मीडिया पर सरकार को टैग करते हुए अपलोड करना होगा। इन वीडियो के जरिए सरकार ने अपनी योजनाओं का प्रचार आम लोगों से कराने की तैयारी की है।
वीडियो में बताना होगा सरकार की योजनाओं से कितनी राहत मिली इस वीडियो में सरकार की योजनाओं का नाम बताते हुए, उनसे जनता को कितना फायदा हो रहा है, यह बताना होगा। वीडियो में बताना होगा कि कैसे इन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।जूरी तय करेगी इनाम वीडियो कॉन्टेस्ट के विजेताओं का फैसला जूरी करेगी। सूचना और जनसंपर्क विभाग को इस वीडियो कॉन्टेस्ट का जिम्मा दिया गया है। आज से हर रोज विजेताओं का चयन कर उन्हें इनाम दिए जाएंगे।एक लाख रुपए तक जीतने का मौका, 100 लोगों को रोज सांत्वना पुरस्कार वीडियो कॉन्टेस्ट में रोज पहले विजेता को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। दूसरा पुरस्कार 50 हजार का और तीसरा पुरस्कार 25 हजार रुपए का होगा। 100 लोगों को 1000-1000 रुपए के सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।इनाम बांटकर से जनता के बीच माहौल बनाने की कोशिश सरकार इस बार अपनी योजनाओं का आक्रामक प्रचार कर रही है। जनता को सीधा लाभ देने वाली योजनाओं की सोशल मीडिया पर खूब प्रचार किया जा रहा है। अब वीडियो कॉन्टेस्ट के जरिए जनता के बीच इन योजनाओं का प्रचार करने का तरीका अपनाया है। यह पहला मौका है जब सरकार इतने बड़े पैमाने पर योजनाओं का प्रचार करने के लिए वीडियो कॉन्टेस्ट करवा रही है। चुनावी साल में जनता से प्रचार करवाने के इस तरीके की खूब चर्चा हो रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Jaipur
Comments are closed.