लॉकडाउन में बेरोजगारों को दिया तोहफा… पढ़े पूरी खबर

Players will get jobs without being given any exam
Spread the love

जयपुर। कोरोनाकाल के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एलडीसी भर्ती 2018 के करीब 12000 पदों पर निकाली गई भर्ती में से 11322 पदों को लेकर पिछले 2 महीने से बेरोजगार ऑनलाइन नियुक्ति की मांग कर रहे थे और आखिरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भर के चयनित बेरोजगारों को खुशियों का तोहफा दिया। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से आज संबंधित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष को चयनित अभ्यर्थियों की जिला आवंटन और नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से यह सूची सभी विभागों को मेल की गई है, जिसके बाद अब विभागों की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को फोन और मेल के जरिए नियुक्ति की सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही लॉक डाउन खुलने के बाद इन चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के प्रदेश संयोजक उपेन यादव ने बताया कि एलडीसी भर्ती 2018 के चयनित के द्वारा लगातार ऑनलाइन नियुक्ति की मांग की जा रही थी और आखिरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बेरोजगारों को नियुक्ति का तोहफा दिया जहां एक और अन्य प्रदेशों में नियुक्ति और भर्तियों पर रोक लगाई जा रही है। वहीं, दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरी तरीके से बेरोजगारों के हितों को लेकर गंभीर हैं और इसी गंभीरता का परिणाम है कि लॉक डाउन होने के बावजूद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चयनित बेरोजगारों की ऑनलाइन नियुक्ति का कदम उठाया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply