विदाई के बाद दूल्हा दुल्हन को मारी गोली

Accountant became a victim of cheating, youth escaped by cheating Rs 1.75 lakh, case registered
Spread the love

सीकर। राजस्थान में आज एक दुल्हन के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। अपहरण में नाकाम होने पर बदमाशों ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को बचाने के लिए दुल्हा बीच में आया तो उसे भी गोली लगी। दोनों को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से वर और वधु दोनो पक्षों के लोगों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल में दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को बारात झुझुनूं से आई थी। सीकर के नीमकाथाना थाना क्षेत्र में रहने वाली दुल्हन के यहां शुक्रवार रात से आज तड़के तक मांगलिक कार्य हुए और उसके बाद आज सवेरे दुल्हा और दुल्हन को एक कार में बैठाकर विदा किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ ही दूरी पर बाइक सवार कुछ युवकों ने कार रोकने की कोशिश की। वे लोग कार को रुकवाने के लिए कार के आगे भी आ गए लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। बाद में पास से गुजर रही कार में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी और बाइक समेत फरार हो गए। दुल्हा और दुल्हन के सिर और चेहरे पर छर्रे लगे हैं। वहीं चालक भी फायरिंग में घायल होना बताया जा रहा है। इसकी जानकारी जैसे ही दोनो पक्षों के लोगों को लगी तो हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची इससे भी लोगों में गुस्सा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नजर में हैं उनको जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply