खूबसूरती के जाल में फसा मार्बल व्यापारी, महंगे शौक पूरे करने के लिए बिछाया हनीट्रैप का जाल

Marble merchants caught in the trap of beauty, honeytrap nets laid to fulfill expensive hobbies
Spread the love

नागौर। पति द्वारा महंगे शौक पूरा नहीं कर पाने पर हताश होकर हनीट्रैप का जाल बिछाते हुए एक व्यापारी को खूबसूरती के जाल में फसाते हुए शिकार बनाया। तीन साल चले इस सम्बन्ध में 23 लाख रुपए ले चुकी 32 वर्षीय रेखा ने 50 लाख रुपए और लेने की डिमाण्ड रखी। तब सारा मामला सामने आया। यह मामला राजस्थान के नागौर जिले का है। जानकारी के मुताबिक रेखा कंवर (32) का पति विक्रम मार्बल फैक्ट्री में कटिंग का काम करता है। गुणावती गांव में रेखा फैंसी जनरल स्टोर और ब्यूटी पार्लर चलाती है। तीन साल पहले मार्बल व्यापारी उसके कॉन्टैक्ट में आया था। इधर, तंगहाली में रेखा की जिंदगी गुजर रही थी। वह कच्चे मकान में रहती थी। वह चाहती थी कि उसका आलीशान मकान हो। 1 साल पहले उसने अपने मकान का काम शुरू करवाया। मार्बल व्यापारी और रेखा के बीच तीन साल से रिलेशन थे। व्यापारी को नहीं पता था कि शारीरिक संबंध के दौरान रेखा उसके वीडियो बना रही है। इस बीच वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। वह पहले 23 लाख रुपए ले चुकी थी। 10 दिन पहले अपने भांजे शैतान सिंह के जरिए 50 लाख रुपए मांगे। रुपए नहीं देने पर तीनों ने उसके वीडियो शेयर करने की धमकी भी दी। मामला सामने आने के बाद रविवार को मकराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रेखा के पति विक्रम सिंह को दोनों के शारीरिक संबंध के बारे में पता ही नहीं था। उसे यह भी नहीं पता था कि दोनों के वीडियो बना ब्लैकमेल किया जा रहा है। रेखा जब भी रुपए लेकर आती तो वह यही बताती थी कि धर्म भाई व्यापारी ने यह रुपए दिए हैं। इस बीच मकान भी बनने लगा तो वह कुछ नहीं बोला। हालांकि पुलिस ने रेखा समेत उसके पति विक्रम और साथी शैतान सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान
Comments are closed.