14 स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में बदलने का आदेश किया रद्द

news
Spread the love

जयपुर। राजस्थान में सरकारी स्कूलों को हिंदी से अंग्रेजी मीडियम करने के विरोध की खबरें लगातार आने बाद शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया है। राजस्थान के शिक्षा विभाग ने स्थानीय भारी जनविरोध के चलते प्रदेश के 14 सरकारी स्कूल जिन्हें पूर्व में हिंदी से अंग्रेजी मीडियम में बदला गया था उनके आदेश निरस्त कर दिए हैं। इस आदेश में सबसे ज्यादा सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर के 11 स्कूलों को हिंदी से अंग्रेजी करने के आदेश निरस्त किए गए हैं। शिक्षा विभाग जहां-जहां इनका विरोध हो रहा है वहां-वहां इन्हें निरस्त कर रही है। अभी इनकी संख्या और बढऩे की संभावना है। शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने हाल ही में एक आदेश जारी करके जोधपुर जिले के 11, जयपुर जिले के 1, अजमेर जिले के केकड़ी का 1 और बीकानेर जिले के 1 स्कूल को हिंदी से अंग्रेजी मीडियम करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। यहां स्कूलों को हिन्दी से अंग्रेजी मीडियम किए जाने का स्थानीय जनता लगातार विरोध कर ही थी। भारी विरोध को देखते हुए शिक्षा विभाग ने यह कदम उठाया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान
Comments are closed.