


जयपुर। तेल-गैस कंपनियों ने करीब 140 दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। वहीं रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेण्डर का इजाफा किया है। रसोई गैस की कीमतों में भी 5 महीने बाद इजाफा किया है। दूसरी तरफ कंपनियों ने व्यावासायिक सिलेंडर की कीमत में 8 रुपए की कटौती की है, जिससे अब व्यावासायिक सिलेंडर 2018.50 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि इस कटौती का कोई बड़ा असर नहीं देखने को मिलेगा। दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों में भी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी होने से अब नई कीमतें लागू हो गई हैं। दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए हो गई है। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है।