दिनदहाड़े बैंक के बाहर 10 लाख रुपए की लूट

Robbery on petrol pump in Bikaner, salesmen tied with rope and looted cash and oil
Spread the love

झुंझुनूं। प्रदेशभर में लूट, डकैती, अपहरण, दुष्कर्म जैसी अन्य वारदातों का सिलसिला थमने का नाम ही ले रहा है। एक ओर राज्य सरकार प्रदेशभर को सुरक्षित बनाने का दावा कर रहा है। दूसरी ओर आपराधिक प्रवृति के लोग वारदातों को अंजाम देने से परहेज नहीं कर रहे है। राजस्थान के झुंझुनूं में गुरुवार को दिनदहाड़े बैंक के बाहर 10 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया। यहां बदमाश बैंक से निकले व्यक्ति से रुपए लूटकर ले गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद बदमाशों की पहचान की जा रही है। साथ ही शहर को बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाई गई है। घटना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में साहो के कुएं के पास करीब पौने 12 बजे की है। जहां बगड़ के रहने वाले रिटायर्ड फौजी बनवारीलाल एसबीआई बैंक से 10 लाख रुपए निकालकर आए थे। उन्होंने पैसों का थैला अपनी बाइक के साइड बैग में रखे थे। इसके बाद बाइक स्टार्ट करने लगए। इस दौरान पीछे पीछे खड़ा एक युवक पैसों का थैला निकालकर भाग गया। घटना के बाद तुरंत एक्टिव हुई पुलिस ने बॉर्डर पर नाकाबंदी करवा दी।
8 दिन बाद थी बेटी की शादी
पीड़ित ने बताया कि 2 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी होनी है। जिसके खर्चे के लिए वो आज पैसे निकालने आया था। उन्हे डर था कि कहीं बैंक किसी भी वजह से कामकाज बंद हो गया तो बाद में पैसे नहीं निकाल पाएगा। इसलिए इतनी बढ़ी राशि एक साथ निकाल ली। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुजेट में बनवारीलाल के बाइक स्टार्ट करते वक्त बैग में से एक युवक पैसों का थैला निकालता दिख रहा है। उसके साथ इस वारदात में कितने और लोग शामिल थे इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल बैंक और उसके आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply