दुल्हन ने किया दूल्हे को किया ब्लैकमेल झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

Spread the love

 

जयपुर।जयपुर में एक नई नवेली दुल्हन के दूल्हे को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पहले से शादीशुदा दुल्हन से शादी के 4-5 दिन बाद ही रुपयों की डिमांड कर डाली। पैसे नहीं देने पर साथ रहने से मना कर घर छोड़कर चली गई। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड से परेशान पीड़ित ने मुहाना थाने में FIR दर्ज करवाई है।ASI प्रेमचंद ने बताया- डिग्गी रोड सांगानेर निवासी 36 वर्षीय युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का खर्चा चलाता है। मुहाना इलाके में स्थित फैक्ट्री के बाहर उसके दोस्त राजू की चाय की दुकान है। जून-2022 में फैक्ट्री में जॉब करने वाला दीपक दुकान पर गया। चाय पीने के दौरान राजू को बताया कि उसकी बहन कुंवारी है। शादी के लिए लड़का बताने की कहा। राजू ने उसके बारे में बताकर मिलने की कहा। दीपक अपने माता-पिता और बहन के साथ उसके घर उसे देखने लगाया। लड़का पसंद आने पर 8 जुलाई 2022 को शादी तय कर दी। शादी में 3 लाख रुपए खर्च के साथ सोने-चांदी के गहने दुल्हन को दिए गए। इस दौरान दुल्हन के पिता को भी एक-डेढ़ लाख रुपए दिए। शादी के बाद घर पहुंची दुल्हन ने बहाना बनाकर उसे दूर रखा।पहले से निकली शादीशुदा आरोप है कि 4-5 दिन रहने के बाद नई नवेली दुल्हन रुपयों की डिमांड करने लगी। घरवालों को रुपए नहीं भेजने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पैसे देने से मना करने पर धमकाकर ब्लैकमेल करने लगी। डिमांड पूरी नहीं करने पर साथ रहने से मना कर घर छोड़कर चली गई। लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि दुल्हन पहले से शादीशुदा है।पहली शादी की बात छिपाकर पैसे ऐंठने के लिए उससे शादी करवाई गई थी। दुल्हन के परिवार से कॉन्टैक्ट करने पर वह भी धमकी देने लगे। झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पैसे की डिमांड की। धोखे का एहसास होने पर परेशान होकर पीड़ित दूल्हे ने दुल्हन और उसके परिवार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Jaipur
Comments are closed.