मंत्री गोविंद की भूमिका की भी जांच हो; गोविंद ने बताया-भाजपा ने माहौल खराब किया

Spread the love

बीकानेर। गोविंद कह रहे कि लाश पर भाजपा राजनीति कर रही है? ऐसा उनको लगता है। भाजपा के अध्यक्ष जालमसिंह भाटी, डॉ.विश्वनाथ समेत पूरी पार्टी वहां जुटी थी। हमारे लोगों ने एफआईआर कराई वरना प्रशासन तो लीपापोती में जुटा था। गोविंद जो बोल रहे कि पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। पोस्ट मार्टम तो हो चुका और उसमें जो सामने आएगा वो सबके सामने आ जाएगा।आपका इशारा किधर है। क्या आप गोविंद राम पर सवाल उठा रहे हैं ?मैं किसी एक पर सवाल नहीं उठा रहा लेकिन गोविंदराम मेघवाल वहां से विधायक हैं। मंत्री हैं। उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि घटना होते ही मौके पर आते। कुर्सी डालकर प्रशासन को निर्देशित करते। धरना स्थल से आठ किमी दूर तक जा सकते हैं लेकिन मौके पर नहीं। इससे उनकी भूमिका पर शक तो होगा ही। इसलिए गोविंद की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।इतनी बड़ी घटना हुई फिर भी आप मौके पर नहीं गए। क्यों?मैं मुख्यमंत्री के साथ दौरे पर था। सूचना मिलने पर सीएम को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ही पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में निर्दोष फंसे नहीं और दोषी बचे नहीं, यह देखना होगा।
चार दिन लग गए दोषियों पर कार्रवाई में। क्यों?पूर्व एसएचओ अरविंद सिंह और सिपाहियों के नाम पहले दिन सामने आ गए थे। इसमें मुझे साजिश नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों ने भाजपा को आंदोलन करने और माहौल खराब करने का मौका दिया है। जल्दी ही पूरे प्रकरण पर सीएम से बात की जाएगी। पता चल गया है कि पुलिस महकमें के बड़े अफसरों के इशारों पर भाजपा को आंदोलन का मौका मिला। पहले दिन कार्रवाई होती तो ये हाल ना होता। ऐसे अफसरों के नाम सीएम को बताए जाएंगे।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In बीकानेर
Comments are closed.