मौसम ने बदली करवट, राजस्थान के अधिकतर जिलों में गिरने लगा रात का तापमान

The weather changed, the night temperature started falling in most of the districts of Rajasthan.
Spread the love

जयपुर। प्रदेश में अब मौसम करवट लेने लगा है और धीरे-धीरे तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। जिसके कारण लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। उधर तापमान में गिराबट के साथ ही बढ़ी ठंडक से लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़े के अनुसार राज्य के एकमात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रात का तापमान सबसे कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीलवाडा में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस, बूंदी-चित्तौडग़ढ़ में 10.2—10.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 10.7 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली—डबोक—बीकानेर में 11.6—11.6 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 12.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 13.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई और अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई है।ं

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान

Leave a Reply