


बीकानेर। मशीन में आग लग जाने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में छतरगढ़ थाने में मृतक के चचेरे भाई राऊराम ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना छतरगढ़ में 12 जुलाई की दोपहर को दो बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका भाई ठाकरराम जो कि मशीन से लकड़ी काट रहा था। इस दौरान मशीन में आग लग गयी। जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जपाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।