राजस्थान में 60 हजार पदों पर होगी भर्तियां, सीएम गहलोत ने की घोषणा

There will be recruitment for 60 thousand posts in Rajasthan, CM Gehlot announced
Spread the love

बीकानेर। प्रदेश की गहलोत सरकार ने दीपावली पर धमाका कर दिया है। प्रदेश में 60 हजार पदों पर भर्तियां होगी। हालांकि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया दीपावली के बाद शुरू होगी। इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात की। इसके तहत अगले कुछ दिनों में शिक्षा विभाग में 60 हजार से ज्यादा पदों के लिए भर्ती होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग के बैठक में नई भर्ती प्रक्रिया पर मुहर लग गई है। अब प्रदेश में अध्यापक के 31 हजार पदों के साथ ही कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, ग्रेड सेकंड शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक समेत 8 कैडर के करीब 60 हजार पदों पर भर्ती कार्यक्रम जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In राजस्थान
Comments are closed.