निकाय चुनाव में भाजपा पर भारी पड़ी सीएम गहलोत की रणनीति, देखें पूरी लिस्ट

Spread the love

जयपुर। राजस्थान के 20 जिलों में हुए 90 नगर निकायों के चुनाव परिणाम आज सामने आ गए हैं। प्रदेश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस का प्रदर्शन इस चुनाव में बेहतरीन रहा है। कांग्रेस इस चुनाव में कई निकाय भाजपा से छीनने में कामयाब रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को इस चुनाव में सराहा गया है, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई मेहनत भी रंग लाई है। पिछली बार इन 90 निकायों में से 60 में भाजपा, 25 में कांग्रेस और पांच में निर्दलीयों के बोर्ड बने थे, लेकिन इस बार बाजी पलट गई है। कांग्रेस इस चुनाव में कई निकायों में भाजपा से आगे रही है, तो कई निकायों में कांग्रेस निर्दलीयों या दूसरी पार्टी से जीतकर आए प्रत्याशियों को साथ लेकर बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इस बार कांग्रेस करीब 52 बोर्ड बना सकती है।
कुल 3035 वार्डों के लिए हुए इस चुनाव में भाजपा की करीब 1140, कांग्रेस की करीब 1197 और निर्दलीयों की करीब 634 वार्डों में जीत हुई है। इसके अलावा एनसीपी करीब 46 और आरएलपी ने करीब 13 वार्डों में जीत हासिल की है। इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने भी ट्वीट कर इस जनसमर्थन के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। हालांकि कांग्रेस को कई ऐसे निकायों में निराशा का भी सामना करना पड़ा है जिन क्षेत्रों से या तो मंत्री आते हैं या फिर उन क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक हैं। वहीं, इस कामयाबी पर राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने खुशी जाहिर की है।
गोविंद सिंह डोटासरा (पीसीसी चीफ और शिक्षा मंत्री)
लक्ष्मणगढ नगरपालिका ( कुल वार्ड 40 )
नतीजा- भाजपा 14, कांग्रेस 14, सीपीआईएम 1, निर्दलीय 11
इस नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए निर्दलियों को साथ में लेना पड़ेगा.
रघु शर्मा (स्वास्थ्य मंत्री)
रघु शर्मा के खुद के विधानसभा केकड़ी में केकड़ी नगर पालिका और सरवाड़ नगर पालिका में चुनाव हुए हैं। इसके अलावा अजमेर नगर निगम में चुनाव जिताने की जिम्मेदारी भी रघु शर्मा की थी।
अजमेर नगर निगम (कुल वार्ड 80)
नतीजा- भाजपा 48, कांग्रेस 18, निर्दलीय 13, आरएलपी 1
यहां भाजपा का बोर्ड बनना तय।
केकड़ी नगर पालिका (कुल वार्ड 40)
नतीजा – भाजपा 17, कांग्रेस 21, निर्दलीय 2
यहां पर कांग्रेस को मिला पूर्ण बहुमत।
सरवाड़ नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 8, कांग्रेस 15, निर्दलीय 2
यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय।
भंवर सिंह भाटी (उच्च शिक्षा मंत्री)
देशनोक नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 10, कांग्रेस 11, निर्दलीय 3, एनसीपी 1
यहां बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
अशोक चांदना (खेल मंत्री)
नतीजा – भाजपा 24, कांग्रेस 28, निर्दलीय 8
यहां कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
नैनवां नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
भाजपा 10, कांग्रेस 15
यहां पर कांग्रेस का बोर्ड बनना तय।
सालेह मोहम्मद (अल्पसंख्यक मामलात मंत्री)
पोकरण नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 10, कांग्रेस 9, निर्दलीय 6
यहां बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
सुखराम विश्नोई (वन मंत्री)
सांचौर नगर पालिका (कुल वार्ड 35)
नतीजा- भाजपा 16, कांग्रेस 16, निर्दलीय 3
यहां भी बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के समर्थन की जरुरत।
महेंद्र चौधरी (उप मुख्य सचेतक)
नागौर नगर परिषद् (कुल वार्ड 60)
नतीजा – भाजपा 12, कांग्रेस 27, निर्दलीय 21
यहां कांग्रेस को भाजपा से काफी बढ़त, लेकिन बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
कुचामन नगर पालिका ( कुल वार्ड 45)
नतीजा – भाजपा 18, कांग्रेस 20, निर्दलीय 7
यहां भी बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
नावां नगर पालिका ( कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 13, कांग्रेस 10, निर्दलीय 2
यहां भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में।
कांग्रेस विधायकों का ऐसा रहा प्रदर्शन
प्रशांत बैरवा
निवाई नगर पालिका ( कुल वार्ड 35)
नतीजा- भाजपा 9, कांग्रेस 8, निर्दलीय 1, एनसीपी 17
यहां एनसीपी को खासी बढ़त, भाजपा-कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए एनसीपी के साथ की जरुरत।
हरीश मीणा
उनियारा नगर पालिका (कुल वार्ड 20)
भाजपा 12, कांग्रेस 4, निर्दलीय 4
यहां भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में।
देवली नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 5, कांग्रेस 10, निर्दलीय 10
कांग्रेस को बढत, बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
सुदर्शन सिंह रावत
देवगढ़ नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 14, कांग्रेस 11
यहां भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में।
हाकम अली
फतेहपुर नगर पालिका (कुल वार्ड 55)
नतीजा – भाजपा 17, कांग्रेस 25, निर्दलीय 13,
निर्दलीयों को साथ लेकर कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में।
रामगढ शेखावाटी नगर पालिका (कुल वार्ड 35)
नतीजा – भाजपा 13, कांग्रेस 14, निर्दलीय 8
भाजपा और कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
दीपेंद्र सिंह शेखावत
श्रीमाधोपुर नगर पालिका (कुल वार्ड 35)
नतीजा – भाजपा 12, कांग्रेस 13, निर्दलीय 10
भाजपा और कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
परसराम मोरदिया
लोसल नगर पालिका (कुल वार्ड 35)
नतीजा – भाजपा 8, कांग्रेस 16, निर्दलीय 11
कांग्रेस निर्दलीयों के सहयोग से बोर्ड बनाने की स्थिति में।
मुकेश भाकर
लाडनूं नगर पालिका ( कुल वार्ड 45)
नतीजा – भाजपा 13, कांग्रेस 17, निर्दलीय 15
भाजपा और कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
रामनिवास गावडिय़ा
परबतसर नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 14, कांग्रेस 7, निर्दलीय 4
यहां भाजपा बोर्ड बनाने की स्थिति में।
विजयपाल
डेगाना नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – कांग्रेस 14, भाजपा 8, निर्दलीय 3
यहां कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत।
राजकुमार शर्मा
मुकुंदगढ़ नगरपालिका ( कुल वार्ड 25 )
नतीजा – कांग्रेस 4, भाजपा 2, निर्दलीय 19
यहां निर्दलीय हावी।
नवलगढ़ नगरपालिका ( कुल वार्ड 45)
कांग्रेस 33, भाजपा 4, निर्दलीय 8
यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय।
जेपी चंदेलिया
चिड़ावा नगर पालिका (कुल वार्ड 40)
नतीजा – कांग्रेस 8, भाजपा 8, निर्दलीय 24
यहां निर्दलीयों का दबदबा।
बृजेन्द्र ओला
बगड़ नगरपालिका ( कुल वार्ड 20)
नतीजा – कांग्रेस 3, भाजपा 6, निर्दलीय 11
यहां भी निदलीयों का दबदबा।
रीटा चौधरी
मंडावा नगर पालिका ( कुल वार्ड 25)
नतीजा – कांग्रेस 15, भाजपा 3, निर्दलीय 7
यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय।

डॉ. जितेंद्र सिंह
खेतड़ी नगर पालिका (कुल वार्ड 25)
नतीजा – कांग्रेस 8, भाजपा 6, निर्दलीय 11
निर्दलीयों का दबदबा, कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
राजेंद्र गुढ़ा
उदयपुरवाटी नगरपालिका ( कुल वार्ड 35)
नतीजा – कांग्रेस 14, भाजपा 7, निर्दलीय 14
यहां भी कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए निर्दलीयों के साथ की जरुरत।
अमित चाचान
नोहर नगरपालिका (कुल वार्ड 40)
नतीजा – भाजपा 2,सीपीआईएम 1, कांग्रेस 21, निर्दलीय 16
यहां कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत।
गणेश घोघरा
डूंगरपुर नगर परिषद (कुल वार्ड 40)
नतीजा – भाजपा 27, कांग्रेस 6, निर्दलीय 7
यहां भाजपा का बोर्ड बनना तय।
भंवर लाल शर्मा
सरदार शहर नगरपालिका (कुल वार्ड 55)
नतीजा – भाजपा 23, कांग्रेस 29, निर्दलीय 3
यहां कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत।
नरेंद्र बुडानिया
तारानगर नगर पालिका (कुल वार्ड 35)
नतीजा – भाजपा 12, कांग्रेस 20, निर्दलीय 3
यहां भी कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत।
राजेंद्र बिधूड़ी
बेंगू नगर पालिका (कुल वार्ड 25 )
नतीजा – भाजपा 8, कांग्रेस 15, निर्दलीय 2
यहां पर कांग्रेस का बोर्ड बनना तय।
रामलाल मीणा
प्रतापगढ़ नगर परिषद् (कुल वार्ड 40)
नतीजा – भाजपा 21, कांग्रेस 19
यहां भाजपा को बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत।
छोटी सादड़ी नगर पालिका ( कुल वार्ड 25)
नतीजा – भाजपा 11, कांग्रेस 14
यहां कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए पूर्ण बहुमत।
राकेश पारीक
विजयनगर नगर परिषद (कुल वार्ड 35)
नतीजा – भाजपा 19, कांग्रेस 14, निर्दलीय 2
यहां भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised

Leave a Reply