


बाली। जलदाय विभाग के इंजिनियरों एवं कर्मचारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जलदाय विभाग के खण्ड कार्यालय फालना में आरडब्ल्यूएसएस कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सरकार द्वारा जलदाय विभाग को निजी हाथों में देने का विरोध इंजिनियर्सो एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस निजीकरण सेआम जनता को भी पानी महंगा मिलेगा। इसमौके पर फालना के एक्सन महेन्द्र सिंह राठौड़,एईएन भंवरलाल पिंडेल, लोकेन्द्र सिंह यादव,लक्ष्य पालीवाल, कर्मचारी संघ के अध्यक्षप्रहलाद सिंह खिंची, भवानी सिंह राजपुरोहित,विरेन्द्र सिंह, भगाराम, नरेश मीणा, मनीषा,भवानी सिंह राठौड़, पुखराज, जितेंद्र सिंह,जगनेंद्र सिंह, सीतादेवी, पुष्पा देवी के द्वारा खंडस्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया।