खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय नशा चढ़ने से बाप बेटे हुए बेहोश,बेटे की हुई मौत

Spread the love

 

बीकानेर। खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय नशा चढ़ने से बाप बेटा अचेत हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां बेटे की मौत हो गई। श्रीकोलायत पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांखला बस्ती निवासी नीतू देवी ने लिखित रिपोर्ट दी है कि खेत में स्प्रे का छिड़काव करते समय उसके पति ओर पांच वर्षीय बेटे को ज़हर का नशा हो गया,जिसके चलते दोनो की तबीयत खराब हो गयी।

दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उसके पांच वर्षीय महेन्द्र पुत्र छगनलाल की मौत हो गयी,जबकि छगनलाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.