प्रदेश में खाकी के अवकाश पर लगी रोक

Spread the love

बीकानेर। राजस्थान के एडीजी कानून व्यवस्था ने एक आदेश पारित कर लोकसभा चुनावों के परिणामों तक प्रदेश में पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार ADG कानून व्यवस्था ने इस संबंध में आदेश पारित कर ये निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 19 एवं 26 अप्रैल को दो चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने यह व्यवस्था की है।

25 कंपनियां तैनात

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) विशाल बंसल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने के संबंध में राजस्थान पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। इन तैयारियों के तहत राज्य में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं। साथ ही पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च भी शुरू कर दिया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.