फील्ड फायरिंग रेंज में संदिग्ध अवस्था मे मिला मजदूर का शव

Spread the love
संदिग्ध अवस्था मे मिला मजदूर का शव
महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ग्रीफ का कार्य करता था मृतक
बीकानेर। जिले के महाजन फायरिंग रेंज में एक मजदूर का शव  संदिग्ध अवस्था मे मिला है। महाजन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिजन आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
महाजन थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि फायरिंग रेंज में झारखंड के जमताडा निवासी सहदेव पुत्र उछा टुडू ग्रिफ का कार्य करता था। दो दिन पहले ही वह  काम पर लौटा था।  शुक्रवार सुबह मजदूर सहदेव का शव टेंट में संदिग्ध अवस्था मे मिला। सूचना मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची ।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महाजन अस्तपाल की मोर्चरी के रखवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। परिजन आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.