रूपये के लेन देन को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों ने करवाया मामला दर्ज

Spread the love

बीकानेर ‌। हर्षो के चौक में जगदीश हर्ष और विजय कुमार बिस्सा ( मुन्ना बिस्सा) के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद मामला गरमा गया। दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े में 2 लोग घायल भी हुए है। नयाशहर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष जगदीश हर्ष ने विजय कुमार, काकू किराडू,अनिकेत बिस्सा,आशु बिस्सा, शक्ति व्यास,मोहित बिस्सा,गिरिराज बिस्सा व पांच सात अन्य पर जानलेवा हमला करने और पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। वही विजय बिस्सा ने जगदीश हर्ष,पुरुषोत्तम हर्ष उर्फ फरसा,नवरतन हर्ष के खिलाफ जबरन गाड़ी में डाल कर ले जाने ,मारपीट करने और हजारों रुपये छिनने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.