जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Spread the love

जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन
बीकानेर। जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। निजीकरण के विरोध में जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को रैली निकालकर पानी सप्लाई बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने चौतीना कुआं से कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली और अपना विरोध प्रकट किया। बता दें कि दो दिन पूर्व भी कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। कर्मचारियों का कहना है कि उनके विभाग को निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा, अगर सरकार ने अपनी सोच नहीं बदली तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समिति के महासचिव जय गोपाल जोशी ने बताया कि राजस्थान सरकार ने एक कम्पनी को विभाग का ठेका दिया है। वह कंपनी पहले से ही कर्ज में चल रही है। ऐसे में आने वाले समय में कर्मचारियों को वेतन कैसे दिया जाएगा। इसको लेकर पूरे राजस्थान में संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। इसके माध्यम से जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।

Load More Related Articles
Load More By alertbharat
Load More In Uncategorised
Comments are closed.