बीकानेर: 18 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

On: June 11, 2026 5:43 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के जाखासर गांव में गुरुवार सुबह एक 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

एएसआई महेश कुमार ढाका के अनुसार जाखासर निवासी सुलोचना पुत्री रामेश्वर लाल (18) ने अपने घर में फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

फिलहाल युवती द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और जांच के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें