बीकानेर: डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

On: June 10, 2026 6:49 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: डिग्गी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बीकानेर। जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र की रोही में खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से एक 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार देराजसर निवासी रामनारायण पुत्र भंवरलाल जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि 9 जून को दोपहर करीब 2 बजे उसका भांजा मुकेश पुत्र मामराज जाट (18) खेत में बनी डिग्गी के पास बूस्टर पर कार्य कर रहा था।

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी डिग्गी में जा गिरा। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और डिग्गी से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें