बीकानेर: पानी में डूबने से मौत 47 वर्षीय महिला की मौत, पढ़े खबर

On: June 9, 2026 6:04 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: पानी में डूबने से मौत 47 वर्षीय महिला की मौत, पढ़े खबर

बीकानेर। जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 5 एलकेडी लूनखा गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में प्रेमचंद पुत्र बीरबल सुथार निवासी 5 एलकेडी लूनखा ने बताया कि उनकी पत्नी गीता देवी (47) सोमवार सुबह करीब 8 बजे खेत में मूंगफली की फसल को पानी लगा रही थीं। खेत में बनी पानी की डिग्गी से पाइप के माध्यम से सिंचाई की जा रही थी।

इसी दौरान अचानक पाइप के साथ उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी की डिग्गी में जा गिरीं। हादसा इतना गंभीर था कि गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें