बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्हें वार्डवासियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिला। डीडू सिपाहीयान क्षेत्र में पहुंचने पर वार्डवासियों ने दीपक पारीक का जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फ्रूट से तौलकर अपना समर्थन और आशीर्वाद जताया, वहीं पुष्पमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने “डीडू जिसके साथ है, जीत उसी के हाथ” तथा “हमारा पार्षद कैसा हो, दीपक पारीक जैसा हो” जैसे नारों के साथ माहौल को चुनावी रंग दे दिया। दीपक पारीक ने स्वागत के लिए वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने का भरोसा दिलाया। साथ ही भाजपा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान हंसराज पारीक, सुनीता पारीक, इंसाफ अली, जुबेर खान, असरफ अली, शोकत अली, इंसाफ अली चौहान, महेश कुमार पुरोहित, जितेंद्र पारीक, सुरेश पारीक, बालचंद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








