TRENDING NEWS
👉 8 वर्षों से भरोसे का नाम – अलर्ट भारत न्यूज़ पोर्टल | 6 वर्षों से जनसेवा में समर्पित अलर्ट भारत समाचार पत्र | भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र का RNI नं. RAJHIN/2021/86001 | निष्पक्ष, निर्भीक और विश्वसनीय पत्रकारिता का संकल्प | आपकी आवाज़, हमारी पहचान – अलर्ट भारत।

बीकानेर के इस चमत्कारी हनुमान मंदिर में चोरी, दानपात्र से 20 हजार रुपए और चांदी के बर्तन पार

By
On: October 27, 2026 12:50 PM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर। शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने आस्था के केंद्र मंदिरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोस्वामी चौक स्थित चमत्कारी हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। मंदिर में घुसे चोर ने दानपात्र से करीब 20 हजार रुपए की नकदी और चांदी के कुछ बर्तन चुरा लिए। वारदात मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मंदिर में चोरी की घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रिकालीन पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि देर रात तक इलाके में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बनी रहती है, इसके बावजूद प्रभावी निगरानी नहीं होने से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को निगरानी व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें