


बीकानेर। एक व्यक्ति की हत्या की आरोप उसकी पत्नी स्वयं खुद ही निकली। मौका पाकर पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने हत्यारिन पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को मनोहरिया गांव में गुलाम खाँ पुत्र नूर समंद के पूरे परिवार पर सोते समय कुल्हाड़ी व गंडासी से जानलेवा हमला हुआ था। जिसमे गुलाम खां ने होस्पिटल जाते समय दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी गोगा व दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक के चाचा ने 22 जुलाई को गांव के रिश्तेदारों पर परिवार पर जानलेवा हमला कर हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। महाजन थानाधिकारी अनिल झाझडिय़ा ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए जांच पड़ताल की। जांच के दौरान मृतक की पत्नी गोगा ने साजिस पूर्वक हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला षड्यंत्र पूर्वक अपने परिवार पर जानलेवा हमला करवा दिया, जिसमे पति गुलाम की मौत हो गई। गौरतलब है मृतक युवक का गांव के उस्मान खां के साथ किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर पत्नी ने साजिस रचकर कर पति की हत्या कर आरोप गांव के उस्मान सहित 12 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस ने अनुसंधान कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया। जहाँ से महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दे दिए।