बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: छप्परे में लटका मिला शव

On: June 8, 2026 8:09 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

बीकानेर: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: छप्परे में लटका मिला शव

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार नौरंगदेसर निवासी चुन्नीलाल पुत्र लक्ष्मणराम खाती ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई मुखराम उम्र 26 वर्ष पुत्र लक्ष्मणराम ने 6 जून की रात अपने घर में ही छप्परे में तौलिये का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

घटना का पता चलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच एएसआई जगदीश कुमार कर रहे हैं।

 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें