राज्य बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर सहित छह आरोपियों को एसीबी ने कोर्ट में किया पेश, पांच दिन की पुलिस कस्टडी दी

On: June 8, 2026 8:12 AM
हमें फॉलो करें:

Whatsapp Channel

Join Now

फेसबुक से जुड़े

Join Now

राज्य बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर सहित छह आरोपियों को एसीबी ने कोर्ट में किया पेश, पांच दिन की पुलिस कस्टडी दी

बीकानेर। रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े गए राजस्थान राज्य बीज निगम डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई व उसके भांजे स्वतंत्र कुमार ज्याणी सहित छह आरोपियों को एसीबी की टीम ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। एसीबी की टीम ने आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट से सात दिन का पुलिस रिमांड मांगा, जिस पर कोर्ट ने पांच का पुलिस रिमांड दिया। एसीबी एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि रविवार को स्वतंत्र ज्याणी को 85 लाख रुपए सहित दबोचा गया था। यह पैसा प्रतिबंधित कंपनी से रिश्वत के रूप में लिया गया था, जिनमें सभी आरोपी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से शामिल थे। इसके अलावा राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के घर पर एसीबी द्वारा सर्च किया गया, इस सर्च में भी घर से एक करोड़ 59 लाख रुपए बरामद हुए।एएसपी आशीष शर्मा ने बताया कि निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई, स्वतंत्र कुमार ज्याणी, सतपाल सिंह, सुनील सेतिया, किरण कपाडिय़ा, गणपत बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस रिमांड अवधि में आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने वाली एसीबी की टीम में एएसपी आशीष शर्मा, सीआई इंद्र कुमार, सीआई पिंकी गंगवाल सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसरा राज्य बीज निगम के डायरेक्टर जुगल किशोर बिश्नोई के पास करीब 30 करोड़ रुपए का संदिग्ध हिसाब-किताब और ज्वैलरी मिलने की सूचना सामने आ रही है। साथ ही बीकानेर मंडी, पेस्टीसाइड की दुकानों से भी करोड़ों रुपए की उगाही करने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि अभी तक इस पर एसीबी का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि एसीबी द्वारा की जाने वाली पूछताछ में और बड़े खुलासे होंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें