
बीकानेर। जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में बीकानेर के उभरते निशानेबाज सक्षम शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।
14 से 29 जून तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच सक्षम शर्मा ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किया। सक्षम की इस उपलब्धि पर उनके कोच रघुवीर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ी की लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सक्षम आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। सक्षम शर्मा की इस सफलता पर खेल जगत, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिजनों और साथी खिलाड़ियों ने सक्षम शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।









