
बीकानेर में इस जगह पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक की मौत, एक गंभीर घायल

बीकानेर। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। देर रात महाजन राजमार्ग-62 पर ये हादसा हुआ है। मृतक के शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बीकानेर से चूनावढ़ लौट रही थी। महाजन से करीब 6 किलोमीटर आगे अरजनसर की ओर चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में चक 7 जी, चूनावढ़ श्रीगंगानगर निवासी पेमाराम पुत्र मलकीत राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर महाजन पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को महाजन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।








