बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र के करणपुरा रोड पर माताजी मंदिर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बैलगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपती घायल हो गए। महिला दुर्गादेवी के सिर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। हादसा 10 नवंबर शाम का है। बीठनोक निवासी माणकराम अपनी पत्नी के साथ खेत से लौट रहे थे, तभी कार (RJ50 CA 4130) ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। माणकराम की रिपोर्ट पर कोलायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








